नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (हि.स.) : भारतीय युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस अवसर पर उदय भानु चिब ने कहा कि चुनाव आयोग देश की सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक संस्थाओं में से एक है, लेकिन उसकी निष्पक्षता को लेकर जनता के मन में लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हों तो मुख्य चुनाव आयुक्त को सामने आकर जवाब देना चाहिए और पद पर बने रहने के बजाय इस्तीफा देना चाहिए। चिब ने कहा कि चुनाव आयोग किसी सरकार या राजनीतिक दल की निजी संस्था नहीं है, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ी संस्था है। उन्होंने कहा कि इसकी विश्वसनीयता और निष्पक्षता से जुड़े सवालों का जवाब देना मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी है और जवाबदेही से बचना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुकूल नहीं माना जा सकता। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया
संबंधित सामग्री
लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, जेन-जी से करेंगे संवाद
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जहां विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे, वहीं बूथ स्तर के अधिकारियों का भी मार्गदर्शन करेंगे।
सुपौल में युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, छात्र मुद्दों पर जताया विरोध
बुधवार भारतीय युवाकांग्रेस ने सुपौल का महावीर चौक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धरमेन्द्र प्रसाद की मूर्ति को दहन करने के साथ छात्रों पर लाठीचार्ज और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार के छात्र हित निभाने की कसम खाई है