भुवनेश्वर, 21 सितंबर (हि.स.) : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच साझा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में दोनों राज्यों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि बातचीत के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों तथा दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच साझा सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि से की मुलाकात
दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूती मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
संबंधित सामग्री
मुख्यमंत्री साय आज यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री इस दौरान युवा नवोन्मेषी विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से संवाद करेंगे
125 दिन की परियोजना के काम को लेकर विवाद, भाजपा नेता घायल
पुलिस घटना के वास्तविक कारण और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।
पीएसएसओयू के 2 अहम एमओयू, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच
एमओयू के तहत प्रस्तावित गतिविधियों के समन्वय और निगरानी के लिए दोनों पक्षों से एक-एक प्रतिनिधि वाली दो सदस्यीय संचालन समिति गठित करने का प्रावधान किया गया है।
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री ने श्रम को केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि सृजन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बताया।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित 'सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।