मेदिनीपुर में परियोजना को लेकर दो पक्ष भिड़े

125 दिन की परियोजना के काम को लेकर विवाद, भाजपा नेता घायल

पुलिस घटना के वास्तविक कारण और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
125 दिन की परियोजना के काम को लेकर विवाद, भाजपा नेता घायल

मेदिनीपुर, 22 सितंबर (हि. स.) : 125 दिन की परियोजना के काम को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में एक भाजपा नेता के सिर में चोट लगी है। घायलों की ओर से दांतन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थानांतर्गत बहलिया गांव की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले केशियाड़ी के विधायक भद्र हेम्ब्रम की मौजूदगी में इलाके में 125 दिन की परियोजना के काम का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद से परियोजना का काम चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार को परियोजना के काम के दौरान मजदूरों और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ भाजपा नेताओं पर हमला किया गया। मारपीट में एक भाजपा नेता के सिर में चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद घायलों की ओर से दांतन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक तनाव भी बना हुआ है। हालांकि हमले के आरोपों पर आरोपित पक्ष की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पुलिस घटना के वास्तविक कारण और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

संबंधित सामग्री

जी7 देशों का बड़ा फैसला, रणनीतिक भंडार से 10 करोड़ बैरल तक ईंधन बाजार में आएगा

जी7 देशों का बड़ा फैसला, रणनीतिक भंडार से 10 करोड़ बैरल तक ईंधन बाजार में आएगा

इसका उद्देश्य वैश्विक बाजार में आपूर्ति बढ़ाना और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करना है

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया


कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

आरोपियों से गांजा, अफीम, नशीला घोल और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई को लेकर पूछताछ की गई

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

पुलिस तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आए और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

तलाशी के दौरान धन को विभिन्न खातों और संस्थाओं के जरिए घुमाने तथा परतदार लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं