रायपुर, 16 सितंबर (हि.स.) : भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज बुधवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की रात्रि रायपुर पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 17 सितंबर को सुबह 11 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित 'सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री रायपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी।
रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित 'सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
anupurna devi chhattisgarh
anganwadi centers inspection
women and child development ministry visit
sashakt nari sabhridh family
Rajnath Singh tour plan
संबंधित सामग्री
कैथल: आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची डीसी, रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं मिलने पर वर्कर व सुपरवाइजर को नोटिस
कैथल के डीसी अपराजिता ने आंगनवाडी केंद्रों में राशन स्टॉक, बच्चों व कर्मचारियों की हाजिरी और मशीनों की हालत की जांच की। रिकॉर्ड संतोषजनक न होने पर कर्मचारी सुपरवाइज़र्स को नोटिस दिया गया और नियमित फील्ड विजिट को निर्देशित किया।