भोपाल, 12 अगस्त (हि.स.) मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले पदक अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुलिस व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में कुल 47 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्मानित किया जायेगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस अवसर पर दो सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक व 33 सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित करेंगे। इनके अलावा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा के लिए तीन पदक भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और होमगार्ड के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पदक
भोपाल, भारत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस तथा होम गार्ड के 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाएंगे। इ
संबंधित सामग्री
सचिन ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रति अपना गर्व और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा
समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण
राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
गौरलाटा की 1225 मी. ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
लगातार करीब दो घंटे तक कठिन रास्ते पर चलने के बाद सभी गौरलाटा की ऊंची चोटी पर पहुंचे
'ज्ञानपथ' पर बच्चों ने बनाई ‘वंदे मातरम’ की आकृति
समारोह की थीम ‘विकसित भारत @2047’ को प्रदर्शित करने के लिए ज्ञानपथ पर विशेष दृश्य अवरोधक भी लगाए गए।