रायपुर, 15 अगस्त (हि.स.) : राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह लोकभवन में ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी। राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डा. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलैंस भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आर.ई.सी. के सी.एस.आर. के अंतर्गत दी गई हैं, जोकि उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा देंगी।
ध्वजारोहण के दौरान सलामी देते राज्यपाल डेका व अन्य
राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण
राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•