80वें स्वतंत्रता दिवस पर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा

समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By : Harmanjot Singh
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा

शिमला, 15 अगस्त (हि.स.) : हिमाचल प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस वर्ष पहली बार हरियाणा पुलिस के जवानों ने भी परेड में हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी राज्य के विकास में बहुमूल्य भूमिका निभाई है और सरकार हमेशा कर्मचारियों तथा पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता संभालने से पहले पिछली सरकार वेतन और पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी। इसके बावजूद कठिन आर्थिक परिस्थितियों में उनकी सरकार अब तक कर्मचारियों और पैंशनरों को लगभग 2170 करोड़ रुपए से अधिक के वेतन एवं पैंशन एरियर का भुगतान कर चुकी है। उन्होंने पैंशनरों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर के रूप में अतिरिक्त 20 हजार रुपए का भुगतान इसी महीने किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि 31 मार्च 2027 तक प्रदेश में किसी भी डॉक्टर को सेवानिवृत्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास में सहयोग देने और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कैप्शन : संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू।

संबंधित सामग्री

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह

उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी और टूटू विकास खंड से करीब 782 परिवारों का चयन किया गया है।

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के अंतर्गत राखी मौके राशि जारी की गई, जिसका 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

रास्ता न दिला पाने वाले पटवारी, तहसीलदार व कानूनगो को सस्पैंड करो : सी.एम. योगी

रास्ता न दिला पाने वाले पटवारी, तहसीलदार व कानूनगो को सस्पैंड करो : सी.एम. योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए वचनबद्ध है।

गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार ने गर्भवती एवं स्तनपान कर रही महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।


गंभीर बीमारियों के इलाज में सरकार करेगी भरपूर मदद : मुख्यमंत्री योगी

गंभीर बीमारियों के इलाज में सरकार करेगी भरपूर मदद : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए