फतेहाबाद, (हि.स.)। जिले में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे का है, जहां एक दर्दनाक सडक़ हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी। आवारा पशु से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक जोहड़ में जा गिरी, जिससे 30 वर्षीय युवक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव जांडली खुर्द निवासी 30 वर्षीय सोनू बुधवार रात को अपने एक दोस्त को छोडऩे गया था। जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी अचानक सडक़ पर एक आवारा पशु आ गया। अंधेरा होने के कारण सोनू बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और पशु से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर सीधे सडक़ किनारे स्थित गहरे जोहड़ (तालाब) में जा गिरी। पानी गहरा होने और चोट लगने के कारण सोनू खुद को संभाल नहीं पाया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोनू की मौत की खबर मिलते ही गांव जांडली खुर्द में मातम छा गया। मृतक सोनू पेशे से दिहाड़ी मजदूरी करता था और अपने परिवार का एकमात्र भरण-पोषण करने वाला व्यक्ति था। सोनू की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेट हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि सोनू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता का भी करीब 25 साल पहले निधन हो चुका है। सोनू के बच्चे भी बेहद छोटे हैं, जिनमें 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।
फतेहाबाद में आवारा पशु की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
फतेहाबाद में आवारा पशु से टकराने के बाद एक युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जोहड़ में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
संबंधित सामग्री
बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल
हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार लोग घायल
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाता-टाटा मार्ग जाम
युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जहां ट्रक चालक को पकड़कर पीट डाला, वहीं मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। इससे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हुई।
अनियंत्रित होकर स्कूटी के टकराई यात्री बस, 2 युवकों की मौत
बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।