चंडीगढ़, 22 अगस्त (हि.स.) : हरियाणा सरकार ने शनिवार को एक अहम निर्णय लेते हुए पानीपत निवासी वरिष्ठ वकील पवन कुमार मुटनेजा को प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। मुटनेजा ने परविंद्र चौहान का स्थान लिया है। गत दिवस चौहान को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज प्रमोट कर दिया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा पानीपत में प्रेम अस्पताल के संस्थापक डा. प्रेम कुमार मुटनेजा के सुपुत्र हैं और प्रसिद्ध चिकित्सक डा. पंकज मुटनेजा के भाई हैं। एक प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद पवन मुटनेजा ने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी कड़ी मेहनत व लीगल सूझबूझ के बल पर आज प्रदेश के सर्वोच्च कानून अधिकारी के पद तक पहुंचे हैं। पवन कुमार मुटनेजा की इस नियुक्ति से प्रदेश सरकार में पानीपत का सियासी कद और ज्यादा मजबूत हो गया है। मौजूदा हरियाणा सरकार में पानीपत का प्रतिनिधित्व पहले से ही काफी मजबूत स्थिति में है। इस नियुक्ति के साथ ही हरियाणा सरकार में पानीपत की भूमिका और मजबूत हो गई है। पानीपत से दो वरिष्ठ नेता महिपाल ढांडा और कृष्ण लाल पंवार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पानीपत से आने वाले राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता भी पानीपत से ही ताल्लुक रखती हैं। अब प्रदेश के नए महाधिवक्ता के रूप में पवन कुमार मुटनेजा के नाम की घोषणा होने से पानीपत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।
पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता
प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी कड़ी मेहनत व लीगल सूझबूझ के बल पर आज प्रदेश के सर्वोच्च कानून अधिकारी के पद तक पहुंचे।
संबंधित सामग्री
दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार
इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।
मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए
किसानों की प्रमुख मांगों में पंजाब के नदी जल से जुड़े पुराने समझौतों को रद्द करना और इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना शामिल है।
मोहाली में जमीन की खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के
पार्षद शमशेर सिंह ने बताया कि इन सिक्कों की उम्र 500-600 साल पुरानी है, जबकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई। यह ऐतिहासिक गांव की महत्त्वपूर्ण खोज हो सकती है।
चंडीगढ़ नहीं पहुंचनी चाहिए प्रॉपर्टी आई.डी. से संबंधित शिकायत : सी.एम. सैनी
ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ 39 लाख प्रॉपटी आई.डी. का आधार कार्ड से मैच कर लिया गया है।