महिला टैनिस में नए युग की शुरुआत

राइबाकिना ने झेंग को हराया, सबालेंका का 99 सप्ताह का नंबर-1 राज खत्म

इस जीत से उनको डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग में नंबर 1 की स्थिति हासिल हुई। राइबाकिना अब यूएस ओपन खिताब जीतने की तैयारी में हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
राइबाकिना ने झेंग को हराया, सबालेंका का 99 सप्ताह का नंबर-1 राज खत्म

न्यूयॉर्क, 10 सितंबर (हि.स.) : बुधवार को कजाखस्तान की टेनिस स्टार एलेना राइबाकिना ने यूएस ओपन के सैमीफाइनल में पहली बार स्थान बनाया। झेंग छिनवेन को तीन सेटों में परास्त करके इस जीत के साथ ही उन्होंने डब्ल्यूटीए की विश्व नंबर-1 रैंकिंग भी अपने नाम की। आगामी सोमवार को जारी होने वाली नई डब्ल्यूटीए रैंकिंग में राइबाकिना, आर्यना सबालेंका को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान पर रहेंगी। ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन ने आर्थर ऐश स्टेडियम में झेंग को 3-6, 6-1, 6-4 से परास्त किया। यह 27 वर्षीय राइबाकिना के लिए पहली बार है जब उन्होंने यूएस ओपन के अंतिम चार में स्थान बनाया है। राइबाकिना की शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचने के साथ सबालेंका का 99 सप्ताह का लगातार कब्जा समाप्त हो जाएगा। हालांकि उन्होंने इस उपलब्धि के बावजूद जताया कि उनका पूरा ध्यान अभी टूर्नामेंट जीतने और सेमीफाइनल के लिए खुद को तैयार करने पर है। सेमीफाइनल में राइबाकिना का मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ या पांचवीं वरीय मिर्रा आंद्रीवा से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में सबालेंका का मुकाबला तीसरी वरीय जेसिका पेगुला से होगा। राइबाकिना को झेंग के खिलाफ मुकाबले में शुरुआत में काफी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास को बरकरार रखकर मुकाबला जीता। झेंग, जिन्होंने कोहनी की सर्जरी के बाद शानदार वापसी की है, अब विश्व रैंकिंग के शीर्ष 60 में वापसी करेंगी। राइबाकिना अब अपनी नजर यूएस ओपन खिताब जीतने की ओर रखी है।

संबंधित सामग्री

भारतीय महिला टेबल टैनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, थाईलैंड को 3-2 से हराया

भारतीय महिला टेबल टैनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, थाईलैंड को 3-2 से हराया

थाईलैंड ने पहले दो मैचों में वरीयता दर्ज की, लेकिन भारत ने अंतिम मैच में सफलता हासिल की।

एशियाई खेल : पीटी ऊषा ने नामीबिया ओलंपिक समिति की सीईओ से की मुलाकात

एशियाई खेल : पीटी ऊषा ने नामीबिया ओलंपिक समिति की सीईओ से की मुलाकात

सॉफ्ट टैनिस में आध्या तिवारी और जय मीणा की मिश्रित युगल जोड़ी ने एशियाई खेलों के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

जोकोविच ने कहा कि मैं आप सभी के सामने नैशनल टैनिस सैंटर में वापस आकर खेलने के लिए उत्साहित हूं।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शेल्टन को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन का खिताब, अमेरिकी उम्मीदें फिर टूटीं

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शेल्टन को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन का खिताब, अमेरिकी उम्मीदें फिर टूटीं

ज्वेरेव ओपन युग में बोरिस बेकर के बाद यूएस ओपन पुरुष एकल खिताब जीतने वाले दूसरे जर्मन पुरुष खिलाड़ी भी बन गए।

एटीपी रैंकिंग : 8 साल बाद टॉप-10 से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, 12वें स्थान पर खिसके

एटीपी रैंकिंग : 8 साल बाद टॉप-10 से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, 12वें स्थान पर खिसके

जोकोविच के नाम एटीपी रैंकिंग इतिहास में विश्व नंबर-1 के रूप में सबसे अधिक 428 सप्ताह बिताने का रिकॉर्ड है।