आइची-नागोया, 21 सितम्बर (हि.स.) : भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने सोमवार को नामीबिया राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंरी पार्कर से मुलाकात की। दोनों ने 2026 एशियाई खेलों के दौरान भारत और नामीबिया के बीच खेल संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इस बीच सॉफ्ट टैनिस में आध्या तिवारी और जय मीणा की मिश्रित युगल जोड़ी ने एशियाई खेलों के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत कंबोडिया की वीवा चाओ और चानरोसेका खुन को 5-0 से हराकर की। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 4-1, 4-0, 4-2, 4-1, 4-2 के सेट स्कोर से जीता। इसके बाद आध्या और जय ने मंगोलिया के बुद न्यामदोरज और एंखखुसलेन गानबातर को भी 5-0 से हराया। इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 4-2, 4-1, 4-1, 4-0, 5-3 के सेट स्कोर से जीत दर्ज की। ग्रुप चरण के अपने अंतिम मुकाबले में भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दो जीत के आधार पर भारत ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने में सफल रहा।
भारत-नामीबिया के बीच खेल संबंधों की मजबूती पर चर्च
एशियाई खेल : पीटी ऊषा ने नामीबिया ओलंपिक समिति की सीईओ से की मुलाकात
सॉफ्ट टैनिस में आध्या तिवारी और जय मीणा की मिश्रित युगल जोड़ी ने एशियाई खेलों के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।
By :
Sukhwinder Kaur
,
Just Click National
•
टैग्स:
India-Asian Games
soft tennis mixed doubles
Asian Games qualification
Indian athletes
2026 Asian Games partnerships
Aditya Tewari-Jay Meena
Namibian Olympic Committee
sports diplomacy
संबंधित सामग्री
एशियाई खेल : भारतीय खिलाड़ियों की मदद के लिए साई ने बढ़ाईं सुविधाएं
साई भारतीय ओलंपिक संघ, जापान स्थित भारतीय दूतावास और एशियाई खेल आयोजन समिति के साथ समन्वय से काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री माेदी कल ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में युवाओं को करेंगे संबोधित
युवाओं को प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों और पदक विजेताओं से सीधे बातचीत का अवसर मिलेगा