शेनझेन, 5 सितंबर (हि.स.) : विश्व नंबर एक दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी एन से यंग ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर चाइना मास्टर्स 2026 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है। शेनझेन एरिना में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में एन से यंग ने यामागुची को 21-13, 21-15 से हराया। यह भारत में पिछले महीने आयोजित विश्व चैंपियनशिप के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर मुकाबला था। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी एन से यंग ने यामागुची को हराकर खिताब जीता था। चाइना मास्टर्स में भी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने वही परिणाम दोहराया। यामागुची ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में एक समय 5-4 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद एन से यंग ने जोरदार वापसी की और जापानी खिलाड़ी को लय में आने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने पहला गेम 21-13 से जीतने के बाद दूसरे गेम में भी दबदबा कायम रखा और 21-15 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। एन से यंग ने 2024 और 2025 में लगातार दो बार चाइना मास्टर्स का खिताब जीता है। अब उनकी नजर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर है। अगर वह इस बार भी चैंपियन बनती हैं तो महिला एकल में सबसे ज्यादा चाइना मास्टर्स खिताब जीतने के मामले में चियोन वी-पेई की बराबरी कर लेंगी। चियोन ने 2018, 2019 और 2023 में तीन बार यह खिताब जीता था। फाइनल में एन से यंग का सामना तोमोका मियाजाकी और वांग झी यी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।
चाइना मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामैंट
एन से यंग ने यामागुची को हराया, महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह
यह भारत में पिछले महीने आयोजित विश्व चैंपियनशिप के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर मुकाबला था।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
Badminton world champion
South Korea badminton player
China Masters 2026
women's singles final
An Se-young
Japan badminton player
title win
संबंधित सामग्री
एन से यंग और अकाने यामागुची सैमीफाइनल में, खिताब की दौड़ हुई रोमांचक
ऐसे में चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल के बाद एक बार फिर दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच खिताबी मुकाबले की संभावना बनी हुई है।