शेनझेन, 04 सितंबर (हि.स.) : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की एन से यंग ने शुक्रवार को हमवतन किम गा युन को सीधे गेमों में हराकर चाइना मास्टर्स 2026 के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं दुनिया की नंबर तीन जापान की अकाने यामागुची ने थाईलैंड की सुपानिदा कातेथोंग को मात देकर अंतिम चार में प्रवेश किया। एन से यंग को क्वार्टर फाइनल में किम गा युन से शुरुआती चुनौती मिली। पहले गेम में दोनों 6-6 से बराबरी पर थीं, लेकिन इसके बाद एन से यंग ने लगातार छह अंक जीतकर मुकाबले पर नियंत्रण बना लिया और पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में एन से यंग ने और अधिक आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने लगातार बढ़त बनाए रखते हुए दूसरा गेम 21-10 से जीत लिया और सीधे गेमों में सेमीफाइनल का टिकट कटाया। एन से यंग ने 2024 और 2025 में चाइना मास्टर्स का खिताब जीता था। अब उनकी नजर लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतने पर है। ऐसा करने पर वह चोन वी पेई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी, जिन्होंने 2018, 2019 और 2023 में महिला एकल खिताब जीते थे। इससे पहले अकाने यामागुची ने सुपानिदा कातेथोंग को 21-18, 21-16 से हराया। तीन बार की विश्व चैंपियन यामागुची ने मुकाबला 33 मिनट में अपने नाम किया। विश्व नंबर-30 कातेथोंग ने टूर्नामेंट की प्रबल दावेदारों में शामिल यामागुची को कड़ी चुनौती दी। पहले गेम के मध्यांतर में स्कोर 8-8 था, जबकि दूसरे गेम में थाई खिलाड़ी ने 11-8 की बढ़त भी बना ली थी। हालांकि वापसी के लिए मशहूर यामागुची ने एक बार फिर अपना अनुभव दिखाया और लगातार अंक हासिल करते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। यामागुची पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थीं, जहां उन्हें एन से यंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल के बाद एक बार फिर दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच खिताबी मुकाबले की संभावना बनी हुई है।
चाइना मास्टर्स 2026 टूर्नामैंट
एन से यंग और अकाने यामागुची सैमीफाइनल में, खिताब की दौड़ हुई रोमांचक
ऐसे में चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल के बाद एक बार फिर दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच खिताबी मुकाबले की संभावना बनी हुई है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
South Korea badminton
En Se-young China Masters 2026
Women's Singles semifinal
Akane Yamaguchi Supanida Katethong
badminton record breaking
badminton tournament results
संबंधित सामग्री
एन से यंग ने यामागुची को हराया, महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह
यह भारत में पिछले महीने आयोजित विश्व चैंपियनशिप के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर मुकाबला था।