कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टैस्ट मैच में

शुभमन गिल ने टैस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने

यह उपलब्धि हासिल करके गिल ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
शुभमन गिल ने टैस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने

कोलंबो (श्रीलंका), 23 अगस्त (हि.स.) : भारतीय क्रिकेट टीम के टैस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने टैस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह टैस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने यह उपलब्धि रविवार को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टैस्ट के पहले दिन हासिल की। गिल को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुकाबले से पहले सिर्फ सात रन की जरूरत थी। पारी के 23वें ओवर में केशरा नुवान्था की गेंद पर चौका जड़ते हुए गिल ने अपने 3000 टैस्ट रन पूरे किए। गिल ने यह उपलब्धि 26 साल 349 दिन की उम्र में हासिल की और इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। कपिल देव ने 26 साल 356 दिन की उम्र में टैस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए थे। भारत के लिए सबसे कम उम्र में 3000 टैस्ट रन पूरे करने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने महज 23 साल 228 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 26 साल 157 दिन की उम्र में 3000 टैस्ट रन पूरे किए थे। दिलीप वेंगसरकर ने 26 साल 263 दिन की उम्र में यह आंकड़ा छुआ था। गिल ने 43वें टैस्ट में 3000 रन का आंकड़ा पार किया। इस मैच से पहले उनके नाम 42 टैस्ट में 11 शतक और आठ अर्द्धशतक दर्ज हैं।
सबसे कम उम्र में 3000 टैस्ट रन बनाने वाले भारतीय :
23 साल 228 दिन — सचिन तेंदुलकर
26 साल 157 दिन — वीरेंद्र सहवाग
26 साल 263 दिन — दिलीप वेंगसरकर
26 साल 349 दिन — शुभमन गिल
26 साल 356 दिन — कपिल देव

संबंधित सामग्री

विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली

विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली

भारत और पश्चिमी इंडीज के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

मजबूत टैस्ट टीम ही मजबूत क्रिकेट टीम, रैड-बॉल क्रिकेट हमारी प्राथमिकता : गौतम गंभीर

मजबूत टैस्ट टीम ही मजबूत क्रिकेट टीम, रैड-बॉल क्रिकेट हमारी प्राथमिकता : गौतम गंभीर

क्रिकेट कोच ने कहा कि जिन कप्तानों के साथ उन्होंने काम किया, उनकी पहली सोच हमेशा टीम ही रही।

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

मंधाना ने 18वां शतक लगाकर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया।

श्रीलंका पर जीत से खुश शुभमन गिल, सुथार-पडिक्कल की जमकर तारीफ

श्रीलंका पर जीत से खुश शुभमन गिल, सुथार-पडिक्कल की जमकर तारीफ

यह जीत भारत के लिए यादगार बन गई है, क्योंकि भारतीय टीम का यह 600वां टैस्ट मैच था।

*शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज़; शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर

*शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज़; शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर

'शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग' की नीलामी 9 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और बठिंडा की छह फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों का चयन करेंगी।