नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया डायलॉग में देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे। यह आयोजन मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर किया जा रहा है। देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों से युवा इसमें भाग लेंगे और इसमें खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, वॉलंटियरिंग, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर लाया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह संवाद फिट, अनुशासित और खेल भावना से युक्त राष्ट्र निर्माण की उनकी दृष्टि के अनुरूप है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडा के केंद्र में रखा गया है। खेलो इंडिया डायलॉग के बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं, स्वयंसेवकों, खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद होगा। इसमें युवाओं को प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों और पदक विजेताओं से सीधे बातचीत का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा संवाद होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने विचार और आकांक्षाएं साझा करेंगे। यह संवाद पांच प्रमुख विषयों खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर सुविधाओं और कोचिंग से मजबूत करना, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा पहचान और दीर्घकालिक एथलीट विकास, शासन मंचों और वॉलंटियरिंग से युवा नेतृत्व तैयार करना, नागरिक जिम्मेदारी और भविष्य के कौशल से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना तथा खेल और साथियों के नेटवर्क से नशा मुक्त युवा आंदोलन को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा।
प्रधानमंत्री माेदी कल ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में युवाओं को करेंगे संबोधित
युवाओं को प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों और पदक विजेताओं से सीधे बातचीत का अवसर मिलेगा
संबंधित सामग्री
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
अभियान के तहत 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता, नदियों और जलाशयों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रार्थना- 'वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी'
इस श्लोक का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और मानव द्वारा प्रकृति के साथ तालमेल बनाना है।
मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख
प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई
यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।
तीनों लोकों में प्राणों की रक्षा करने से बड़ा कोई दान नहीं : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने निडरता से दान देने और जीवन बचाने के महत्व पर संदेश दिया।