मार्शल आर्ट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी

सुचिका तारियाल ने महिला एमएमए में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

वहीं टेबल टैनिस में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप एफ के मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराया।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
सुचिका तारियाल ने महिला एमएमए में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

आइची-नागोया, 21 सितम्बर (हि.स.) : भारतीय मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने सोमवार को इतिहास रचते हुए 2026 एशियाई खेलों में महिला पारंपरिक 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। वह एशियाई खेलों में भारत के लिए एमएमए में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। सुचिका को सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून तेओ के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण उनका कांस्य पदक पहले ही पक्का हो गया था। इस तरह भारत को एशियाई खेलों में एमएमए का पहला पदक मिला। इससे पहले रविवार को सुचिका ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। बैगलमा ने दूसरे और अंतिम राउंड में आक्रामक शुरुआत करते हुए मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन सुचिका ने शानदार बचाव करते हुए दबाव को झेला। बैगलमा के लगातार हमले के बीच सुचिका ने महत्वपूर्ण रिवर्सल करते हुए उन्हें जमीन पर गिराया और राउंड के अंत तक नियंत्रण बनाए रखा। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचाया और भारत के लिए एमएमए में पदक सुनिश्चित किया। इस बीच, सॉफ्ट टेनिस में आध्या तिवारी और जय मीणा ने मिश्रित युगल के ग्रुप बी अभियान की शुरुआत कंबोडिया की वीवा चाओ और चानरोसेका खुन को 5-0 से हराकर की। इसके बाद उन्होंने मंगोलिया के बुद न्यामदोरज और एंखखुसलेन गानबातर को भी हराया। ग्रुप बी में उनका दक्षिण कोरिया के किम योन-ह्वा और जैक्यू पार्क के खिलाफ मुकाबला भी निर्धारित था। तैराकी में श्रीहरि नटराज ने पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बनाई, जबकि ऋषभ दास रिजर्व में हैं। मणि आकाश और गितेश शाह पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह नहीं बना सके। धनुष सुरेश भी पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल में नहीं पहुंच सके। वुशु में न्येमान वांगसू महिला चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं। टेबल टैनिस में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप एफ के मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराया।

 

संबंधित सामग्री

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण

भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि

एशियाई खेल 2026 : धीरज और नीरज रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

एशियाई खेल 2026 : धीरज और नीरज रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

दोनों ने राउंड ऑफ 16 में शानदार जीत दर्ज कर पदक की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं

शहीद भगत सिंह की जयंती पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शहीद भगत सिंह की जयंती पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शहीद की देशभक्ति और बलिदान को नमन करते हुए नेताओं ने युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया

पीवी सिंधु की शानदार जीत, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में

पीवी सिंधु की शानदार जीत, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में

31 वर्षीय सिंधु अब अंतिम-16 के मुकाबले में जापान की तोमोका मियाजाकी से भिड़ेंगी।

एशियन गेम्स 2026 : अनाहत सिंह ने महिला स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह

एशियन गेम्स 2026 : अनाहत सिंह ने महिला स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह

अनाहत ने पांचवां गेम 11-3 से जीतकर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया।