रोहित और तिलक ने लिया आशीर्वाद

रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा कर आगामी आईपीएल मैच के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

By : Kamaljeet Singh Kamal
रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा

गुवाहाटी, (हि.स.) शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और तिलक वर्मा मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने देवी के चरणों में विशेष पूजा-अर्चना कर आगामी मैच के लिए सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में खिलाड़ियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों क्रिकेटरों ने भक्तिभाव के साथ दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ भी देखी गई, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें पहले ही शहर में पहुंच चुकी हैं और अभ्यास में जुटी हुई हैं। मैच से पहले रोहित शर्मा और तिलक वर्मा का मंदिर जाकर पूजा करना चर्चा का विषय बना हुआ है। खेल से पहले इस तरह आध्यात्मिक आशीर्वाद लेने की परंपरा को खिलाड़ी मानसिक मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखते हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

इस मैदान पर प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में यह तीसरा मौका है, जब किसी टीम ने 700 से अधिक रन बनाए हैं।

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना

फातिमा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता के स्तर-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

मंधाना ने 18वां शतक लगाकर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया।