आइची-नागोया, 26 सितंबर (हि.स.) : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एशियाई खेल 2026 की महिला एकल स्पर्धा के अंतिम-16 में जगह बना ली है। सिंधु ने शनिवार को इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को सीधे गेम में 21-19, 21-14 से हराया। विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज चिउ ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए 9-6 की बढ़त बना ली थी। सिंधु ने हालांकि लगातार तीन अंक हासिल कर वापसी की और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में सिंधु ने बेहतर खेल दिखाते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में सिंधु ने शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद आक्रामक खेल जारी रखा और 21-14 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 31 वर्षीय सिंधु अब अंतिम-16 के मुकाबले में जापान की तोमोका मियाजाकी से भिड़ेंगी। यह मुकाबला शनिवार को शाम 6:30 बजे भारतीय समयानुसार खेला जाएगा। एशियाई खेलों में सिंधु का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 जकार्ता खेलों में आया था, जहां उन्होंने महिला एकल में रजत पदक जीता था।
पीवी सिंधु की शानदार जीत, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में
31 वर्षीय सिंधु अब अंतिम-16 के मुकाबले में जापान की तोमोका मियाजाकी से भिड़ेंगी।
संबंधित सामग्री
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण
भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि
एशियाई खेल 2026 : धीरज और नीरज रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
दोनों ने राउंड ऑफ 16 में शानदार जीत दर्ज कर पदक की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं
एशियन गेम्स 2026 : अनाहत सिंह ने महिला स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह
अनाहत ने पांचवां गेम 11-3 से जीतकर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता सोना
भारतीय टीम ने अंतिम क्षणों में अपने डिफैंस को मजबूत रखते हुए मुकाबला 37-34 से जीत लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
उन्नति हुड्डा ने वोंग लिंग चिंग को हराया, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी
अब प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्नति का सामना इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वारदानी से होगा।