एशियाई खेलों के इतिहास में भारत को चौथा गोल्ड मैडल

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता सोना

भारतीय टीम ने अंतिम क्षणों में अपने डिफैंस को मजबूत रखते हुए मुकाबला 37-34 से जीत लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता सोना

तोकाई, 26 सितंबर (हि.स.) : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेल 2026 में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने शनिवार को तोकाई सिटीजन जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में 2018 की चैंपियन ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में महिला कबड्डी का अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। हालांकि ईरान ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा। भारत ने पहले हाफ की समाप्ति तक 22-16 की बढ़त हासिल कर ली थी। मुकाबले की शुरुआत बेहद करीबी रही और चार मिनट के बाद दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर थीं। इसके बाद ईरान ने संजू पर शानदार एंकल होल्ड के जरिए 6-5 की बढ़त बनाई। भारत ने वापसी करते हुए लगातार अंक जुटाए। भावना देवी के शानदार टैकल के बाद भारत ने पहला ऑलआउट लगाकर 13-10 की बढ़त हासिल की। इसके बाद निकिता ने मल्टी-प्वाइंट रेड लगाकर भारत की बढ़त 15-10 कर दी। संजू देवी ने भी बोनस और दो अन्य अंकों के साथ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की कोशिश की और भारत की बढ़त को कम किया। मुकाबले के अंतिम 10 मिनट में भारत 25-20 से आगे था। ईरान ने इसके बाद लगातार अंक हासिल करते हुए स्कोर 27-26 तक पहुंचा दिया, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव में शानदार खेल जारी रखा। संजू देवी की दो अंकों वाली रेड ने भारत को फिर बढ़त दिलाई और स्कोर 34-28 हो गया। इसके बाद पूजा ने एक और अंक हासिल किया। भारतीय टीम ने अंतिम क्षणों में अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए मुकाबला 37-34 से जीत लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

संबंधित सामग्री

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण

भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि

एशियाई खेल 2026 : धीरज और नीरज रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

एशियाई खेल 2026 : धीरज और नीरज रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

दोनों ने राउंड ऑफ 16 में शानदार जीत दर्ज कर पदक की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं

पीवी सिंधु की शानदार जीत, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में

पीवी सिंधु की शानदार जीत, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में

31 वर्षीय सिंधु अब अंतिम-16 के मुकाबले में जापान की तोमोका मियाजाकी से भिड़ेंगी।

एशियन गेम्स 2026 : अनाहत सिंह ने महिला स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह

एशियन गेम्स 2026 : अनाहत सिंह ने महिला स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह

अनाहत ने पांचवां गेम 11-3 से जीतकर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया।

 उन्नति हुड्डा ने वोंग लिंग चिंग को हराया, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी

 उन्नति हुड्डा ने वोंग लिंग चिंग को हराया, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी

अब प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्नति का सामना इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वारदानी से होगा।