वाराणसी, (हि. स.) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को वाराणसी दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान मंदिर में दिव्य दर्शन किए और पूजन आरती कर कुछ देर मंदिर में बैठकर साधना किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव रामद्रोही हैंए शिवद्रोही हैं। उनके सभी एजेंडें चुनावी होते हैं। जनता सब समझ रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी के श्रीचरणों में समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। मैं वर्तमान समय में बदला हुआ काशी देख रहा हूं। कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों में जो काशी दिखती थी और अब जो भाजपा की सरकार में काशी दिख रही है, पूरी तरह से बदल चुकी हैं। पत्रकारों से मुखातिब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव रामद्रोही, शिवद्रोही हैं और उनके सभी एजेंडे चुनावी होते हैं। उनकी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता भी नहीं है। जनता जानती है कि राम मंदिर के लिए संघर्ष किसने किया है। वक्त आने पर अखिलेश यादव को जनता जवाब दे देगी। इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिलेश यादव के सभी एजेंडे चुनावी होते हैं : केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री गुरुवार को वाराणसी दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान मंदिर में दिव्य दर्शन किए और पूजन आरती कर कुछ देर मंदिर में बैठकर साधना किया।
संबंधित सामग्री
मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख
प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।
कठुआ में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक, 22 मामलों की समीक्षा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ के अध्यक्ष जतिंदर सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की तीसरी बैठक आयोजित हुई जिसमें कठुआ जेल में बंद 22 विचाराधीन कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई।
बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा
वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 'फिजियोथेरेपी और ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर' की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस केंद्र का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, तथा गुणवत्तापूर्ण पुनरवास सेवाएं प्रदान करना है। आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में यह केंद्र नई दिशा और तकनीकी सुधार लाएगा।
अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप, विकास पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी की सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हैं और भाजपा सरकार विकास के बजाय विनाश कर रही है।
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने की जरूरत पर जोर दिया
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना जरूरी है, भ्रष्टाचार और अन्याय बढ़ने का आरोप लगाया।