कठुआ में कैदियों की मामलों का विशेष समाधान

कठुआ में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक, 22 मामलों की समीक्षा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ के अध्यक्ष जतिंदर सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की तीसरी बैठक आयोजित हुई जिसमें कठुआ जेल में बंद 22 विचाराधीन कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई।

By : Just Click National , Harpreet Singh
कठुआ में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक, 22 मामलों की समीक्षा

कठुआ, (हि.स.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ के अध्यक्ष जतिंदर सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की तीसरी बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला जेल कठुआ में बंद 22 विचाराधीन कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में एडीसी कठुआ महिमा मदान, एएसपी कठुआ सुनील केसर, जेल अधीक्षक मोहम्मद हुसैन, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल मोहितर पाल व सुमित जसरोटिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन सचिव डीएलएसए उर्वशी आर. भार्गव ने किया। बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और भारत का सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत मामलों की समीक्षा कर पात्र कैदियों को अनावश्यक देरी से बचाने पर जोर दिया गया। विचार-विमर्श के बाद संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अध्यक्ष ने कहा कि यह समिति विचाराधीन कैदियों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा और समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बैठक का समापन सभी विभागों के समन्वय से त्वरित कार्रवाई और मामलों के निष्पक्ष निस्तारण के संकल्प के साथ हुआ।

संबंधित सामग्री

हिमाचल हाईकोर्ट ने संजौली मस्जिद मामले की सुनवाई चार सप्ताह तक टाली

हिमाचल हाईकोर्ट ने संजौली मस्जिद मामले की सुनवाई चार सप्ताह तक टाली

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने संजौली मस्जिद मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी है। निचली मंज़िलों को छोड़कर ऊपरी मंज़िलें गिराई गईं।