मीरजापुर, हि.स.)आषाढ़ मास की चतुर्दशी पर सोमवार को प्रसिद्ध गड़बड़ा शीतला धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू होते ही कतारबद्ध होकर मां शीतला का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पूरे दिन मंदिर परिसर "जय मां शीतला" के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर में मीरजापुर सहित आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां को फूल-माला, नारियल, चुनरी, हलवा-पूड़ी सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवविवाहित दंपतियों ने भी मां के चरणों में शीश नवाकर दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला माता के नाबदान के जल का लेप करने से चेचक जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में आयोजित सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हलिया पुलिस पूरे दिन तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर के पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया कि सोमवार को भोर से लेकर शाम तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
गड़बड़ा शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
मीरजापुर में शीतला धाम पर सोमवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्ण दर्शन किये। पूरे दिन 'जय मां शीतला' के नावादों से गूंजी गई मंदिर की परिसर और श्रद्धालु कई राज्यों से आये थे।
संबंधित सामग्री
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जन्मभूमि में प्रकटे पालनहार
रात के ठीक 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों, घंटे-घड़ियालों, झांझ-मंजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि से गूंज उठा।
शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'
हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मंदिर खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। भक्तजन श्रीकृष्ण भजन गायन करके मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य 3 साल में होगा पूरा, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे 200 धरोहरें : सीएम योगी
बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।
छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज
जहां छत्तीसगढ़ के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैं, वहीं भगवान के जयकारों से वातावरण कृष्णमयी हो गया है।
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा से शिवमय हुआ देहरादून
‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।