एस.एस.पी. के नेतृत्व में नशे खिलाफ बड़ी कार्रवाई

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

पुलिस का मकसद ड्रग्स सप्लाई चैन को तोड़ने के साथ-साथ इससे होने वाली गैर-कानूनी कमाई को रोकना है।

By : Just Click National , Harmanjot Singh
खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

खन्ना, 29 अगस्त (राजविंदर राजू) : पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अगस्त माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 286 केस दर्ज किए और 353 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एस.एस.पी. डा. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व एवं सुपरविजन में की गई। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से 2.241 किलो हैरोइन, 1 किलो अफीम, 4 किलो पोस्त, 151 ग्राम नशीला पाउडर एवं 385 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा 34 हजार रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत खन्ना पुलिस की अलग-अलग टीमें अपने-अपने इलाकों में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस का मकसद ड्रग्स की सप्लाई चँन को तोड़ने के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी से होने वाली गैर-कानूनी कमाई को रोकना है। एस.एस.पी. डा. दर्पण अहलूवालिया ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान पूरी पुलिस टीम की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है। 

 

 

संबंधित सामग्री

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

कछार में 13 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

कछार में 13 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

असम में कछार जिले के बदरपुर घाट पर सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें मॉर्फिन और इलैक्ट्रिक फ्यूल टैंक से एक चेम्बर मिला।

शिमला में दो जगहों से 29 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

शिमला में दो जगहों से 29 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने अनेकों कार्रवाइयों के दौरान दो अलग-अलग मामलों से करीब 29 ग्राम हीरोइन बरामद किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।


कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की सरकार के चिट्टा-मुक्त अभियान तहत एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुल्लू जिले में औट थाना गावनगाई के गांव में एक घर पर चिट्टा नशे के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

खरौदी में मकान के पीछे अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार

खरौदी में मकान के पीछे अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार

गांव खरौदी में अफीम की खेती करने वाले गगनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 15 किलो अफीम के पौधे जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।