मॉर्फिन सहित पकड़ा गया आरोपी सुरक्षा बल टीम के साथ

कछार में 13 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

असम में कछार जिले के बदरपुर घाट पर सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें मॉर्फिन और इलैक्ट्रिक फ्यूल टैंक से एक चेम्बर मिला।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
कछार में 13 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

कछार (असम), 10 अगस्त (हि.स.) सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान के दौरान सोमवार को असम के कछार जिले के बदरपुर घाट पर 8.224 किलोग्राम मॉर्फिन ज़ब्त की, जिसकी कीमत लगभग 13 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीभूमि जिला पुलिस, कछार जिला पुलिस तथा 38वीं असम राइफल्स ने मिलकर उक्त अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक गाड़ी को रोका, जिसके फ्यूल टैंक के अंदर एक चैंबर मिला। इसमें भारी मात्रा में मॉर्फिन बरामद हुई। इस संबंध में पांचग्राम के रहने वाले डोला राजा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पर श्रीभूमि की एस.एस.पी. लीना दौले, कछार और श्रीभूमि ज़िलों के सीनियर पुलिस अधिकारी और 38वीं असम राइफल्स के अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

संबंधित सामग्री

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

पुलिस का मकसद ड्रग्स सप्लाई चैन को तोड़ने के साथ-साथ इससे होने वाली गैर-कानूनी कमाई को रोकना है।


कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की सरकार के चिट्टा-मुक्त अभियान तहत एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुल्लू जिले में औट थाना गावनगाई के गांव में एक घर पर चिट्टा नशे के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।