खन्ना, 15 सितंबर (राजिंवद्र राजू) : पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोगा जिलों में आयोजित किए जा रहे ड्रोन शो की तैयारियों का कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और हरदीप सिंह मुंडियां ने सोमवार को जायजा लिया। इस संबंध में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गई। इस मौके पर विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, विधायक जीवन सिंह संगोवाल, विधायक राजिंदर पाल कौर छीना, विधायक सरबजीत कौर माणूके, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी., पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली, विभाग के निदेशक संजीव तिवाड़ी और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। फतेहगढ़ साहिब और मोगा के डिप्टी कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मंत्रियों ने बताया कि लुधियाना जिले में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सात ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे। पहला शो 16 सितंबर को ए.एस. मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खन्ना में होगा। इसके बाद 17 सितंबर को अनाज मंडी पायल, 18 सितंबर को स्मार्ट स्कूल (लड़के) साहनेवाल, 19 सितंबर को पी.ए.यू. लुधियाना के एथलेटिक/फुटबॉल ग्राउंड, 20 सितंबर को दाखा स्कूल ग्राउंड, 21 सितंबर को अनाज मंडी रायकोट और 22 सितंबर को नई अनाज मंडी जगराओं में ड्रोन शो होगा। फतेहगढ़ साहिब जिले में 14 सितंबर को अनाज मंडी सरहिंद और 15 सितंबर को अनाज मंडी अमलोह में ड्रोन शो आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, मोगा जिले में 15 सितंबर को निहाल सिंह वाला, 16 सितंबर को संत बाबा गुरमेल सिंह ग्राउंड बाघापुराना, 17 सितंबर को अनाज मंडी मोगा और 18 सितंबर को अनाज मंडी धर्मकोट में ड्रोन शो होंगे। सभी ड्रोन शो शाम 6 बजे शुरू होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन से होगी, जिसके बाद 500 से अधिक आधुनिक ड्रोन के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को भव्य दृश्यों के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। ये आयोजन धार्मिक आस्था और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम का रूप होंगे। मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के बैठने, रोशनी, लंगर, पीने के साफ पानी, सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमों और एंबुलेंस सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। कैबिनेट मंत्रियों ने लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोगा के लोगों से इन धार्मिक एवं तकनीकी आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं का संदेश आकर्षक तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
खन्ना के आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा : लुधियाना के पहले ड्रोन शो में पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री सौंद और मुंडियां
श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को 500 से अधिक ड्रोन के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।
संबंधित सामग्री
500 ड्रोन आसमान में प्रस्तुत करेंगे गुरु जी के जीवन, बाणी और शिक्षाओं की अनूठी झलक
अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों सहित इस विशेष ड्रोन शो में शामिल हों
बिना कटौती पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग : तरुनप्रीत सिंह सौंद
सितंबर में सामान्य से 33 प्रतिशत अधिक बिजली मांग पूरी की, चारों क्षेत्रों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी
श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होंगे 92 ड्रोन शो
प्रदेशभर में ड्रोन शो कार्यक्रम सितम्बर माह से शुरू किए जाएंगे। गुरु रविदास जी के संदेश युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का यह बड़ा प्रयास है।