खन्ना, 30 सितम्बर (राजविंदर राजू) : सड़कों पर बढ़ते साउंड प्रदूषण और अनावश्यक शोर को रोकने के लिए खन्ना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. दर्पण आह्लूवालिया के दिशा-निर्देशों के तहत ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने शहर के प्रमुख चौकों और जी.टी. रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान बसों, ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए प्रेशर हॉर्न उतारकर मौके पर ही नष्ट किए गए। जांच के दौरान तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगे पाए जाने पर संबंधित वाहनों से हॉर्न निकाल लिए गए। इन्हें दोबारा इस्तेमाल में आने से रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर ही तोड़कर नष्ट किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए। एसपी हरपिंदर कौर ने बताया कि तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न के कारण सड़क पर चलने वाले बुजुर्गों, मरीजों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों का ध्यान भटक सकता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रेशर हॉर्न के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की ओर से प्रेशर हॉर्न बेचने और वाहनों में लगाने वाले मैकेनिकों व दुकानदारों पर भी नजर रखने की बात कही गई है। खन्ना पुलिस की इस कार्रवाई का शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है।
साउंड प्रदूषण के खिलाफ खन्ना पुलिस का बड़ा एक्शन
प्रेशर हॉर्न बेचने वालों और मैकेनिकों पर भी रहेगी पुलिस की नजर
संबंधित सामग्री
आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा चाक-चौबंद
दिल्ली यातायात पुलिस ने 22 मार्गों पर परिवर्तन और 35 मार्गों पर आवाजाही की निगरानी के लिए प्रतिबंध लागू किए।
सिलीगुड़ी में स्कूली बच्चों ने किया ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन
सिलीगुड़ी शहर के ट्रैफिक बूथों में शौचालय की सुविधा वाला यह पहला बूथ है।
नेपाल के रसुवा में बाढ़; 28 पुलिसकर्मी लापता, काठमांडू-चितवन पृथ्वी राजमार्ग को पूरी तरह बंद किया गया
नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी से आए जल सैलाब ने भारी क्षति पहुंचाई। इसमें लापता हुए पुलिसकर्मियों क खोज एवं बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना ने दो हैलीकॉप्टरों सहित विशेष टीम भेजी है।
डीजे को लेकर पुलिस की सख्त एडवाइजरी, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
बागपत पुलिस ने श्रावण मास के कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाजें, ऊंची साउंड वाली डिजे पर रोक लगा दी है।