18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा चाक-चौबंद

दिल्ली यातायात पुलिस ने 22 मार्गों पर परिवर्तन और 35 मार्गों पर आवाजाही की निगरानी के लिए प्रतिबंध लागू किए।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा चाक-चौबंद

नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.) : राष्टीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव किया है। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियां आने-जाने वालों पर नजर रख रही हैं। पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को सर्वसम्मति से अपनाए जाने के बाद, आज समिट का समापन होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने विस्तृत परामर्श जारी कर 22 स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किए जाने और 35 से भी अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की घोषणा की है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के आसपास यह प्रतिबंध सुबह आठ बजे से जारी है। यह बदलाव रात आठ बजे तक प्रभावी रहेंगे।