मामले की निष्पक्ष जांच की जाए : निशांत शर्मा

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ एस.एस.पी. मोहाली को शिवसेना हिंद ने दी शिकायत

निशांत शर्मा ने कहा कि जहां हिंदू भावनाएं आहत हो रही हैं, वहीं उनके खुद के मन को ठेस पहुंची है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ एस.एस.पी. मोहाली को शिवसेना हिंद ने दी शिकायत

सांसद डा. गांधी के खिलाफ एसएसपी मोहाली को दरखास्त देते शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा व अन्य

मोहाली, 25 अगस्त (जस्ट क्लिक) : कांग्रेसी सांसद डा. धर्मवीर गांधी द्वारा हिंदू धर्म, धार्मिक यात्राओं और हिंदू देवी-देवताओं संबंधित कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज एसएसपी मोहाली को शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा द्वारा दरखास्त दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर कांग्रेस के पटियाला से सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी द्वारा हिंदू धर्म, हिंदू धार्मिक यात्राओं और भगवान शिव और भगवान श्रीराम के नाम संबंधित कुछ ऐसी टिप्पणियां/पोस्टें की गई हैं जो उनके मुताबिक अपमानजनक और आपत्तिजनक हैं। इससे हिंदू/सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को गंभीर ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणियां धार्मिक भाईचारे की भावनाओं को प्रभावित करने के साथ-साथ समाज में तनाव और आपसी विरोध की स्थिति भी पैदा कर सकतीं हैं। सनातन धर्म से संबंध रखने के कारण उक्त टिप्पणियां खुद उनके लिए भी बहुत ही दुखदायी और अपमानजनक हैं। निशांत शर्मा ने मांग की कि इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच कर कानून अनुसार बनती कार्रवाई की जाए। इस शिकायत के साथ उन्होंने संबंधित फेसबुक पोस्टें/टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर संलग्न किए हैं। 

संबंधित सामग्री

सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून जिम संचालक के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून जिम संचालक के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

उच्च न्यायालय ने मोहम्मद दीपक को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से किया मना

अमृतपाल के मुद्दे पर चुप क्यों भाजपा : निशांत शर्मा

अमृतपाल के मुद्दे पर चुप क्यों भाजपा : निशांत शर्मा

भाजपा से स्पष्ट तौर पर जवाब मांगेगी शिवसेना हिन्द

ईसाई बन चुके 47 लोगों ने फिर अपनाया सनातन धर्म

ईसाई बन चुके 47 लोगों ने फिर अपनाया सनातन धर्म

खटीमा गाँव में ईसाईकरण किए जाने के बाद अब 153 परिवार सावन माह से पवित्र हवन-यज्ञ के माध्यम से वापसी कर रहे हैं। धर्मांतरण कानून के दबाव में थारू जनजाति ने स्वेच्छा से धर्म लौटाया। सरकारी कार्रवाइ से उनके जातीय प्रमाण पत्र भी रद्द किए जा रहे

शिवसेना हिंदुस्तान ने जम्मू में जनसहायता शिविरों की घोषणा की, दस्तावेज़ी सुविधाओं पर जोर

शिवसेना हिंदुस्तान ने जम्मू में जनसहायता शिविरों की घोषणा की, दस्तावेज़ी सुविधाओं पर जोर

शिवसेना हिंदुस्तान की जम्मू इकाई ने विभिन्न दस्तावेज़ी सुविधाएं प्रदान करने के लिए गांव-स्तर पर जनसहायता शिविरों की घोषणा की।