जम्मू, (हि.स.)। शिवसेना हिंदुस्तान की जम्मू-कश्मीर इकाई ने पुरखू कैंप में पार्टी अध्यक्ष पंडित राजेश केसरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जिसमें आम जनता की सहायता के लिए व्यापक जमीनी स्तर के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव-स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे जहां राशन कार्ड सुधार, नए सदस्यों विशेषकर बच्चों के नाम जोड़ने, लेबर कार्ड पंजीकरण तथा आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इस अवसर पर पंडित राजेश केशरी ने कहा कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग सरकारी दफ्तरों में लंबी कतारों और जटिल प्रक्रियाओं के कारण दस्तावेज़ी कार्य पूरे नहीं कर पाते। ऐसे में ये शिविर सेवाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आम जनता को सही दस्तावेज़ों के महत्व के बारे में जागरूक करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। बैठक के दौरान पंडित केशरी ने जम्मू पुलिस द्वारा कथित नशा तस्कर लाऊ गुर्जर की गिरफ्तारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है और इस तरह की कार्रवाई युवाओं को बचाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने एसएसपी जम्मू, एसपी हेडक्वार्टर, एसडीपीओ गुरमीत सिंह और एसएचओ मीरां साहिब सरदार जितेंद्र सिंह के प्रयासों की भी प्रशंसा की जिन्होंने इस कार्रवाई को सफल बनाया।
शिवसेना हिंदुस्तान ने जम्मू में जनसहायता शिविरों की घोषणा की, दस्तावेज़ी सुविधाओं पर जोर
शिवसेना हिंदुस्तान की जम्मू इकाई ने विभिन्न दस्तावेज़ी सुविधाएं प्रदान करने के लिए गांव-स्तर पर जनसहायता शिविरों की घोषणा की।
संबंधित सामग्री
कठुआ में पीडीपी का काला दिवस प्रदर्शन, 370 बहाली व राज्य दर्जा की उठी मांग, पुलिस से झड़प
कठुआ में काला दिवस मनाने वाले प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर को राज्य की स्थिति बहाल करने की मांग की।
जम्मू से 1056 अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल रवाना
जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ दर्शन के लिए सुरक्षित मार्ग रोपने के लिये 1,056 यात्रियों का एक नया समूह बालटाल के लिए रवाना हुआ। तड़के में संयोजित सुरक्षा कार्रवाई में 832 पुरुष, 205 महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, द्रास के लिए रवाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्हें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वागत किया। उन्होंने लद्दाख दौरे पर भी भाग लिया, जहां द्रास से कारगिल विजय समारोह का मंचन हो रहा है।
कश्मीर घाटी में पंपोर गुड्स शेड पर पहली मालगाड़ी पहुंची, माल परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार
कश्मीर घाटी में माल परिवहन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल ने पंपोर गुड्स शेड पर पहली मालगाड़ी का सफल संचालन कर घाटी की रेल माल ढुलाई व्यवस्था को नई दिशा दी है।
पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, गोली-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंडी तहसील के सावजीन क्षेत्र में आतंकवादियों की छिपे घरागृह को सुरक्षाबलों ने ढूंढकर भंडारफोड़ किया। सुरक्षा बलों ने यहां से छुपाकर रखे पिका राइफल के 246 राउंड और गोलियां बरामद कर लीं। यह खुफिया जानकारी पर चलाया गया अभियान था।