कठुआ, (हि.स.) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने धारा 370 और 35ए हटाए जाने की बरसी पर कठुआ में काला दिवस मनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के बाहर रोष मार्च निकालकर विशेष दर्जा बहाली और जम्मू-कश्मीर को पुनः राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काले दिवस के रूप में विरोध जताते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा और विशेष अधिकार छीन लिए गए जिन्हें बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद प्रदेश में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है जिससे स्थानीय युवाओं की नौकरियां और जमीन खतरे में पड़ गई हैं। जब कार्यकर्ता जिला सचिवालय की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की। पीडीपी नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धारा 370 हटाना एक सोची-समझी साजिश थी जिससे प्रदेश के लोगों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें 5 अगस्त 2019 से पहले वाला जम्मू-कश्मीर चाहिए और जब तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं होता उनका विरोध जारी रहेगा।
धारा 370 का विरोध, कठुआ में दंगों की आशंका
कठुआ में पीडीपी का काला दिवस प्रदर्शन, 370 बहाली व राज्य दर्जा की उठी मांग, पुलिस से झड़प
कठुआ में काला दिवस मनाने वाले प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर को राज्य की स्थिति बहाल करने की मांग की।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•