गोरखपुर, (हि.स.) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी तथा संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और किसी भी स्तर पर जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से आत्मीयता के साथ संवाद किया। उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी पहुंचे, जिन्होंने गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी भी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र मरीजों के इलाज का विस्तृत इस्टीमेट तत्काल तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि सरकार शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी तेज की जाए, ताकि उन्हें भविष्य में भी बेहतर और निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उसकी समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। पारिवारिक विवादों के मामलों में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले संवाद और आपसी सहमति से समाधान का प्रयास किया जाए। यदि आवश्यक हो तभी विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता लोगों को राहत पहुंचाना है। इसलिए हर शिकायत का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और मानवीय संवेदनाओं के साथ किया जाना चाहिए।
योगी आदित्यनाथ जनसाधारण से मिलते हैं
गंभीर बीमारियों के इलाज में सरकार करेगी भरपूर मदद : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•
टैग्स:
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath
public meeting Uttarakhand
health care support Uttarakhand
Aarogya Bharat cards
grievances resolution
financial aid for sick patients
संबंधित सामग्री
योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस
कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने बलिदानी वीरों के परिजनों काे किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।