हाइड्रोजन ट्रेन का शुरूआत से जिंद के बच्चों को उत्साह मिला

जींद : सरकारी स्कूलों के 200 बच्चे करेंगे हाइड्रोजन ट्रेन का सफर

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए जिंद के सरकारी स्कूलों में 200 बच्चे इस ट्रेन पर सफर करेंगे और जिल्दा शिक्शा अधिकारियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की है, जिससे बच्चों में आधुनिक रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति जागरूकता बढ़ेगी

जींद : सरकारी स्कूलों के 200 बच्चे करेंगे हाइड्रोजन ट्रेन का सफर

जींद, (हि.स.) भारत देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने आ रहे हैं। ट्रेन में पहले दिन बैठने को लेकर हर कोई उत्साहित है। ट्रेन के उद्घाटन से पहले स्कूलों में जहां पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, वहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 200 बच्चे इस ट्रेन में सफर करेंगे। रेलवे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार इन बच्चों को जींद जंक्शन स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां उन्हें विकसित रेलवे स्टेशन की वास्तविक तस्वीर देखने और समझने का मौका मिलेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर जींद जिले के स्कूलों में एक विशेष पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय मेरे शहर का विकसित स्टेशन और विकसित भारत है। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में उत्साह है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल 200 छात्र व छात्राएं इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूलों को पहले ही सूचना दे दी गई है और हेड्स को निर्देशित किया गया है। यह बच्चों के लिए बहुत बड़ा उत्साह का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत अभियान से जुड़कर बच्चे सीधे तौर पर विकास की गाथा का हिस्सा बनेंगे। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ देश के विकास और आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति जागरूकता पैदा होगी। चयनित बच्चे जींद जंक्शन पहुंच कर वहां की तैयारियों को देखेंगे और वापसी में अपने अनुभवों को अन्य छात्रों के साथ सांझा करेंगे।
 

संबंधित सामग्री

जींद : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में बैठकर स्कूली बच्चे हुए उत्साहित

जींद : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में बैठकर स्कूली बच्चे हुए उत्साहित

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर सवारी करते हुए बच्चों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जींद के स्कूलों में कई छात्रों ने इस अनोखे अनुभव से वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा दिया, जो प्रदूषण रहित और शांत चलती है।

जींद : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए जींद तैयार

जींद : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए जींद तैयार

हरियाणा के जिंद में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन कर दिया गया। इस विशेष इवेंट को सज्जित कर सुरक्षा मजबूत रखते हुए स्कूल बच्चों ने भी पहला रैल्वे सफर किया। यह कदम हरियाणा के आधुनिककरण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण चाल है।


जींद : कांग्रेस ने अगर पटरी बिछाई है, तो हमने उस पर आधुनिक ट्रेन दौड़ा दी : सुधा यादव

जींद : कांग्रेस ने अगर पटरी बिछाई है, तो हमने उस पर आधुनिक ट्रेन दौड़ा दी : सुधा यादव

केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य सुधा यादव ने सांसदों से बातचीत करते हुए कहा कि हाइड्रोजन रेल भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस को अपने आलोचनात्मक भाषण पर हिंसा करने की अपेक्षा इसके कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि भारतीय वैज्ञानिकों ने ही इसकी तकनीक विकसित की है, जिसने वायु प्रदूषण को कम करने और ऊर्जा खपत में कमी लाने में मदद करी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस उद्घाटन का आयोजन भारत को हरित ऊर्जा क्रांति में अग्रणी देशों की कतार में रखने के लक्ष्य से किया जा रहा है।


जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केआगमन से पहले कार्यक्रमों की तत्परता सुनिश्चित करने हेतु समन्वय विभागों द्वारा जारी निर्देशों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।