बारिश में करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत

फरीदाबाद : करंट लगने से हुई महिला की मौत

गांव गौंछी में एक बारिश के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। महिला घर में पानी भरने के लिए लगी मोटर चलाने गई थी। मोटर में पाइप लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
फरीदाबाद : करंट लगने से हुई महिला की मौत

फरीदाबाद,(हि.स.) गांव गौंछी में मंगलवार को बारिश के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला घर में पानी भरने के लिए लगी मोटर चलाने गई थी। मोटर में पाइप लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गांव गौंछी निवासी रोशन खातून (30) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बारिश के कारण मोटर में करंट आ गया था। जैसे ही रोशन खातून ने मोटर में पाइप लगाया, उसका हाथ मोटर से छू गया और उसे तेज करंट लग गया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर मौजूद थे। महिला के पति मोहम्मद अरमान एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। हादसे के बाद परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मुजेसर थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत होने की सूचना मिली है । शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

पंखा ठीक करते वक्त लगा करंट, नौजवान की मौत

पंखा ठीक करते वक्त लगा करंट, नौजवान की मौत

इस घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।


पानीपत: खेत में पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत

पानीपत: खेत में पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत

पानिपत के कवि गांव में एक युवक ने धान फसल की सिंचाई करते हुए अपनी ट्यूबवेल से जुड़े स्टार्टर को चालू किया, जिसके कारण तेज करंट लगने पर मारा गया।

राजगढ़ः करंट लगने से महिला की मौत,जांच शुरू

राजगढ़ः करंट लगने से महिला की मौत,जांच शुरू

मधयप्रदेश की राजगढ़ जिले में बड़ोदिया गाँव में पंखे के खुले तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के सतारा जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सतारा जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

खामगांव तहसील, सतारा जिले में बुधवार सुबह एक परिवार के चार लोग बिजली के करंट लगने से मर गए। घटना में एक वायर टूटकर बिजली का करंट उत्पन्न हुआ, जिसके कारण चार सदस्यों का झटका लगा।