नई दिल्ली, (हि.स.) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निस्वार्थ सेवा, लोक कल्याण और समर्पण की भावना को रेखांकित करते हुए एक्स पर आज सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से किया गया कर्म ही मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी सेवा-भाव के साथ देश प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सुभाषितम् इस प्रकार है- “हितं यत्सर्वभूतानामात्मानश्च सुखावहम्। तत्कुर्यादीश्वरे ह्येतन्मूलं सर्वार्थसिद्धये।। ” इसका अर्थ है कि मनुष्य को केवल वही कार्य करने चाहिए जो सभी प्राणियों के हित में हों और जिनसे उसकी आत्मा को सुख एवं शांति प्राप्त हो। यही ईश्वर के प्रति सच्चा समर्पण है तथा यही सभी प्रकार की सफलता और आध्यात्मिक सिद्धि का मूल आधार है। प्रधानमंत्री ने कहा, “निःस्वार्थ कर्म ही मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है। हम सेवा और समर्पण के इसी भाव के साथ हर किसी के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स से सुभाषित साझा करते हुए निस्वर्थ सेवा और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कर्म मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है और इसका लक्ष्य सभी के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प रखते आगे बढ़ रहे हैं।
संबंधित सामग्री
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के पहले भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर को किया याद
20 सितम्बर 1944 में जन्मे तपन सिकदर का 69 वर्ष की उम्र में 2 जून 2014 को उनका निधन हो गया था।
नशामुक्त पंजाब यात्रा पठानकोट से शुरू, 30 सितम्बर को जालंधर में होगा समापन
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक जुटान नहीं, बल्कि नशे से प्रभावित परिवारों से जुड़ने का प्रयास है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिलीप घोष ने मरीजों में बांटे फल और दीये
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे एक महीने तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं
उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पीएम माेदी के जन्मदिन पर पूरे बंगाल में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीप’: शुभेंदु अधिकारी
सर्वशक्तिमान ईश्वर से नरेन्द्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की जाएगी।