रजिस्ट्रेशन याचिका पर आयोग से मांगा जवाब

वारिस पंजाब दे’ के रजिस्ट्रेशन पर हाईकोर्ट का निर्वाचन आयोग को नोटिस

जनवरी 2025 से लंबित है आवेदन, पार्टी ने दिसंबर 2026 तक चुनाव चिह्न देने की मांग की<br/><br/>

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
वारिस पंजाब दे’ के रजिस्ट्रेशन पर हाईकोर्ट का निर्वाचन आयोग को नोटिस

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (हि.स.) : दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले प्रस्तावित राजनीतिक दल ‘वारिस पंजाब दे’ के पंजीकरण की मांग वाली याचिका पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सौरभ बनर्जी की पीठ ने आयोग को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। सुनवाई के दौरान ‘वारिस पंजाब दे’ की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव मार्च 2027 में प्रस्तावित हैं और निर्वाचन आयोग जनवरी 2026 से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि आयोग नवंबर के अंत तक पार्टी के पंजीकरण संबंधी आवेदन पर फैसला करे। निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वकील संजय वशिष्ठ ने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा जुड़ा हुआ है। इस पर अदालत ने आयोग से कहा कि आवेदन पर जो भी फैसला करना है, वह करे, लेकिन मामले को लंबित न रखा जाए और इसके लिए एक समयसीमा तय की जाए। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने आयोग को चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। ‘वारिस पंजाब दे’ ने जनवरी 2025 में निर्वाचन आयोग के समक्ष गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। संगठन की ओर से कहा गया है कि पंजीकरण होने की स्थिति में वह दिसंबर 2026 तक चुनाव चिह्न हासिल करना चाहता है। अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं और फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

 

संबंधित सामग्री

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया

जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है

एसआईआर पर कांग्रेस का बड़ा हमला, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

एसआईआर पर कांग्रेस का बड़ा हमला, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया और एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल निलंबित करने की मांग की है

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताते हुए नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

उन्होंने विपक्षी दलों पर परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने और निजी हित साधने का आरोप लगाया।