नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब अपने अपमान को एक प्रस्ताव का रूप दे दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने निर्णय लिया है कि पार्टी के मंचों पर 'वंदे मातरम्' के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। नितिन नवीन ने एक्स पर कहा कि कुछ दिन पहले यही अपमान एक व्यक्ति के आचरण में दिखाई दिया था, जिसे कांग्रेस ने संयोग बताकर टाल दिया, लेकिन अब वही अपमान कांग्रेस की आधिकारिक नीति बन गया है। उन्होंने कहा कि 'भारत माता' की इस पावन वंदना का अपमान उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों का भी अपमान है, जिन्होंने 'वंदे मातरम्' को अपनी प्रेरणा बनाकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके अनुसार यह केवल राजनीतिक बचाव नहीं, बल्कि वोट बैंक की राजनीति का प्रमाण है, जिसके लिए कांग्रेस बार-बार राष्ट्र के स्वाभिमान से समझौता करती रही है। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज 'नई मुस्लिम लीग' की तरह व्यवहार कर रही है और उसका यह रुख राष्ट्रीय भावनाओं के विपरीत है।
कांग्रेस आज 'नई मुस्लिम लीग' बन गई : नितिन नवीन
'भारत माता' की इस पावन वंदना का अपमान उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों का भी अपमान है
संबंधित सामग्री
गौरव भाटिया ने ‘फर्जी पोस्ट’ को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई हेतु चेताया
मामला स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवक को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है।
एआईएमआईएम के पूर्व प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में शामिल
सैयद आसिम वकार ने कहा कि अगर देश से सच्चा प्रेम है और भाजपा को सत्ता से हटाना है तो कांग्रेस के साथ आना जरूरी।
आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश
पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के आकलन के अनुसार वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत है।
लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन
हिमाचल पहले ही नशे की समस्या से जूझ रहा है। चिट्टा गांव-गांव तक पहुंच चुका है। ऐसे समय में लॉटरी शुरू होने से लोगों में एक और तरह की लत बढ़ने का खतरा है।
तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव हाउस अरैस्ट, नलगोंडा जाने से रोका
हैदराबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ गया।