लखनऊ, 17 सितंबर (हि.स.) : योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अगले छह माह में एक लाख युवाओं को नई सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया था। इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग में छह अलग-अलग पदों पर कुल 191 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन रिक्त पदों में सबसे अधिक 104 पद सहायक उप नियंत्रक के हैं। इसके अलावा भंडार अधीक्षक-द्वितीय के 6, स्टोरमैन के 33, आशुलिपिक के 9, कनिष्ठ सहायक के 25 और डिस्पैच राइडर के 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। विभाग की ओर से सहायक उप नियंत्रक के पदों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। सरकार के अनुसार, पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को साढ़े नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। अगले छह माह में एक लाख नई नौकरियां देने की योजना के तहत सबसे अधिक 77 हजार भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड विभाग में की जाएंगी। नागरिक सुरक्षा विभाग आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करता है। ऐसे में रिक्त पदों पर नियुक्तियां होने से विभाग के प्रशासनिक और मैदानी कार्यों को अतिरिक्त मानव संसाधन मिलेगा। भंडार अधीक्षक और स्टोरमैन के पद सामग्री एवं भंडार व्यवस्था, जबकि आशुलिपिक और कनिष्ठ सहायक कार्यालयी कार्यों में सहयोग करेंगे। वहीं, डिस्पैच राइडर के पद दस्तावेजों और आवश्यक सामग्री के आवागमन से जुड़े कार्यों के लिए उपयोगी होंगे।
एक लाख युवाओं को नौकरियां देने का किया ऐलान
योगी सरकार नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 पदों पर जल्द करेगी भर्ती
इन रिक्त पदों में सबसे अधिक 104 पद सहायक उप नियंत्रक के हैं।
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•
टैग्स:
Uttar Pradesh civil services recruitment
UP government jobs
Uttar Pradesh police vacancies
civil safety department hiring
संबंधित सामग्री
अगले छह माह में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : योगी
मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, साल 2017 से पहले की सरकारों पर उठाए सवाल