बनावट और छिद्र से पुराने तोप के गोले होने की आशंका

शौचालय की खुदाई में मिले धातु के 29 गोले, जांच में खुलेगा राज

धातु के गोलाकार टुकड़े मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। सभी गोलों का वजन करीब 10 किलोग्राम बताया जा रहा है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
शौचालय की खुदाई में मिले धातु के 29 गोले, जांच में खुलेगा राज

खुदाई में निकले गोलों को कब्जे में लेती टीम

अमेठी, 19 अगस्त (हि.स.) : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान 29 भारी धातु के गोलाकार टुकड़े मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। एक साथ बड़ी संख्या में धातु के गोले मिलने की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। भनौली निवासी मो. इकबाल अपने भूखंड पर शौचालय बनवाने के लिए गड्ढे की खुदाई करवा रहे थे। इसी दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर से भारी धातु की गोलाकार वस्तुएं दिखाई दीं। मजदूरों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। इसके बाद मंगलवार सुबह मो. इकबाल ने मुसाफिरखाना कोतवाली में इसकी लिखित सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान धातु के गोले बरामद किए गए। सभी गोलों का वजन करीब आठ से दस किलोग्राम के बीच बताया जा रहा है। गोलों की बनावट और उनमें बने छिद्र को देखते हुए इनके पुराने तोप के गोले होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुदाई वाले स्थान की घेराबंदी कर दी और वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी। निर्माण कार्य को भी फिलहाल रोक दिया गया है। ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर रखा गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी गोलों को सुरक्षित बोरियों में रखवाया। एस.डी.एम. मुसाफिरखाना नितेश राज ने उक्त गोले मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में जांच चल रही है।

संबंधित सामग्री

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस (3) अमेठी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया था।

मकान की दीवार ढही, वृद्धा की मौत; दो बकरियों ने भी दम तोड़ा

मकान की दीवार ढही, वृद्धा की मौत; दो बकरियों ने भी दम तोड़ा

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी