लखनऊ, 02 अक्टूबर (हि.स.) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के 341 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जलार्पण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा पूरी की गई पेयजल योजनाएं इन गांवों को समर्पित की जाएंगी। इसके साथ ही घर-घर नल से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू होगी। प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत अब तक 18,878 जलार्पण किए जा चुके हैं। वहीं, 28,385 गांवों का सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है और 38,281 गांव हर घर जल योजना के तहत रिपोर्टेड हो चुके हैं। जलार्पण के बाद गांवों में पेयजल योजनाओं के संचालन, रखरखाव, पानी की गुणवत्ता और नियमित आपूर्ति की निगरानी की जाएगी। इसमें गांव जल एवं स्वच्छता समितियों के साथ ग्रामीणों की भी भागीदारी रहेगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गांधी जयंती पर 341 गांवों में होने वाला जलार्पण ग्रामीणों के जीवन में सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि घर तक नल से पानी पहुंचने से महिलाओं और बेटियों का समय व श्रम बचेगा तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार ने कहा कि जलार्पण के बाद योजनाओं का बेहतर संचालन और नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होगी। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेशभर में रोड रेस्टोरेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। जिन गांवों में सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, वहां ग्रामीण ‘जल सारथी’ ऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
गांधी जयंती पर यूपी के 341 गांवों में होगा जलार्पण
प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत अब तक 18,878 जलार्पण किए जा चुके हैं
संबंधित सामग्री
मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटवाड़ी गांव में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को दोनों महान नेताओं द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलना चाहिए
बापू के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : योगी आदित्यनाथ
आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में बापू के आदर्श, सादगी और विचार निरंतर मार्गदर्शन दे रहे
गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, सत्य-अहिंसा व सादगी के आदर्श अपनाने का आह्वान
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया
शिमला में गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी
प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और स्वच्छता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया
महात्मा गांधी जयंती : क्यों महात्मा और परमात्मा में अंतर रह गया?
एक ने अहिंसा को आजादी की लड़ाई का हथियार बनाया, तो दूसरे ने इसे निर्लिप्त आध्यात्मिक साधना का मार्ग बनाया