निवेश अवसर : ऑस्ट्रिया और जापान समेत 6 देश शामिल

यूपी इंटरनैशनल ट्रेड-शो का अमित शाह ने किया उद्घाटन

एफआईईओ के माध्यम से 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों की भागीदारी ने आयोजन के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप को मजबूत किया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
यूपी इंटरनैशनल ट्रेड-शो का अमित शाह ने किया उद्घाटन

नोएडा, 25 सितंबर (हि. स.) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआइटीएस) के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री नंद गोपाल नंदी और राकेश सचान सहित कई मंत्री और अधिकारी शामिल थे। इस ट्रेड शो में आस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम ने पहली बार साझेदार देश के रूप में भाग लिया। इन देशों की भागीदारी से प्रदेश के उत्पादों के लिए व्यापार साझेदारी, तकनीकी सहयोग, सोर्सिंग, निवेश और नए बाजारों के अवसर बढ़ेंगे। इस आयोजन में 25 से 29 सितंबर तक 2,400 से अधिक प्रदर्शकों, 1.5 लाख से अधिक बीटूबी खरीदारों और 4.5 लाख से अधिक आगंतुकों, 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की उपस्थिति की उम्मीद है। अब तक 72 देशों से विदेशी खरीदारों के पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। यूपीआइटीएस में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र की विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, ऑटोमोबाइल, ईवी एवं ऑटो कंपोनेंट्स, एविएशन, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ई-कॉमर्स, आईटी एवं स्मार्ट-सिटी सॉल्यूशंस, फिल्म एवं मनोरंजन, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, फूड प्रोसेसिंग एवं एफएमसीजी, बागवानी, हैंडलूम, हस्तशिल्प एवं टेक्सटाइल्स, स्वास्थ्य, वेलनेस, आयुष, फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल इक्विपमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग एवं रियल एस्टेट, लेदर, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी, स्पोर्ट्स, टॉयज, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज, शिक्षा एवं कौशल, पैकेजिंग एवं प्रिंटिंग तथा जल, स्वच्छता एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। यूपीआइटीएस उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और पाक पहचान को भी विशेष स्थान दे रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ पहल के साथ इस वर्ष ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को विशेष पहचान दी जाएगी। पांच दिवसीय आयोजन में बिजनेस एंगेजमेंट्स, नॉलेज सेशंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस, अवॉर्ड्स, फैशन शो और लेजर शो सहित कई गतिविधियां होंगी। यूपीआइटीएस व्यापार और निवेश के साथ उत्तर प्रदेश की संस्कृति, खान-पान, नवाचार और उद्यमशीलता को भी वैश्विक मंच दे रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न उद्योगों को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और कारोबारी समुदाय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यूपीआइटीएस 2026 पिछले तीन संस्करणों की सफलता के आधार पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित 2025 संस्करण में कुल 5,07,099 आगंतुक पहुंचे थे, जिनमें 1,40,735 बीटूबी आगंतुक शामिल थे। 35,000 वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में 2,228 प्रदर्शकों ने भाग लिया था। एफआईईओ के माध्यम से 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों की भागीदारी ने आयोजन के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को मजबूत किया।
 

संबंधित सामग्री

शाह ने 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का रखा लक्ष्य

शाह ने 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का रखा लक्ष्य

नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य नागरिकों के सम्मान, संपत्ति और शरीर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है

बापू के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : योगी आदित्यनाथ

बापू के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : योगी आदित्यनाथ

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में बापू के आदर्श, सादगी और विचार निरंतर मार्गदर्शन दे रहे

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का आज उद्घाटन करेंगे अमित शाह

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का आज उद्घाटन करेंगे अमित शाह

करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के शुरू होने से आने-जाने वाले लोगों को नया वैकल्पिक मार्ग मिलेगा

उत्तर प्रदेश में अति वृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में अति वृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि आकाशीय बिजली व अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस पाकिस्तान की उड़ा रही नींद : अमित शाह

उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस पाकिस्तान की उड़ा रही नींद : अमित शाह

यूपी के 7 शहरों में मैट्रो का संचालन हो रहा है, जो देश के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है।