हैदराबाद, 8 सितंबर (हि.स.) : पुलिस ने मंगलवार सुबह हैदराबाद के न्यू एमएलए क्वार्टर्स से स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में बीआरएस एमएलसी ताटा मधु को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नारायणगुड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। ताटा मधु के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें नामपल्ली कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। मधु की गिरफ्तारी स्पीकर के ओएसडी पोलेमपल्ली वेंकटेशम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई है। पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है। स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को विधान परिषद के अध्यक्ष गुत्ता सुखेंदर रेड्डी से मांग की कि बीआरएस एमएलसी ताटा मधुसूदन को उच्च सदन से तुरंत बर्खास्त और निष्कासित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल प्रसाद कुमार का व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि स्पीकर के पद, सदन और पूरे तेलंगाना की गरिमा का अपमान है। इसे 'काला दिन' करार देते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि एमएलसी मधुसूदन ने स्पीकर और उनके परिवार के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह अक्षम्य है। सोमवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को निशाना बनाने वाली विरोध टी-शर्ट पहनकर पहुंचे बीआरएस नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश देने से रोक दिया था। इन टी-शर्ट्स पर “कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करने में विफल रही” और “1,000 दिनों का शासन पूरी तरह विफल” जैसे नारे लिखे थे। तेलंगाना विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ । पहले दिन ही बीआरएस के विधायकों ने सदन के बाहर भारी हंगामा किया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के खिलाफ राज्य के कई हिस्सों में बीआरएस के कार्यकर्ताओं ने रेवंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला जलाया।
बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार
पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।
संबंधित सामग्री
तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव हाउस अरैस्ट, नलगोंडा जाने से रोका
हैदराबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि यह पर्व बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा तथा भाइयों की सुदीर्घ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना का प्रतीक है।
28 दिन से समुद्र में भटक रहे आंध्र प्रदेश के 8 मछुआरों को ट्रॉलर सहित सुरक्षित निकाला
ट्रॉलर में इंजन खराब और संचार बाधित हो जाने के कारण मछुआरे समुद्र की तेज धारा और हवाओं के कारण नियंत्रणहीन बह रहे थे। मछुआरों के सुरक्षित लौटने से उनके परिवारों और मछुआरा समुदाय में राहत है।
राहुल गांधी का व्यवहार उद्दंड बालक जैसाः गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के संसदीय भाषण पर हिंसक टिप्पणियों का आरोप लगाया, सांसद की गरिमा और मर्यादा को नुक्सान पहुंचाने के लिए आलोचना की।