राज्यपाल और मंत्रीगणों ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

By : Just Click National , Harpreet Singh
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 02 सितंबर (हि.स.) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंचे । रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां वे एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दीक्षांत समारोह दोपहर करीब 12:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। काफिले की रिहर्सल के कारण सरोना रिंग रोड से टाटीबंध चौक के बीच कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा। दीक्षांत समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, एम्स अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा, एम्स गुवाहाटी के प्रो. अशोक पुरानिक, एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोतवाल और केंद्र के पीएमएसवाई निदेशक सचिन कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। 

संबंधित सामग्री

बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी

बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी

यहां बुरी तरह चरमराई सफाई-व्यवस्था ने जहां प्रशासन का उदासीनता दिखाई है, वहीं लोगों की नाक में भी दम कर रखा है।

सीतापुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बने गहरे गड्ढे, एम्बुलैंस फंसी और राहगीर चोटिल

सीतापुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बने गहरे गड्ढे, एम्बुलैंस फंसी और राहगीर चोटिल

यहां की खस्ताहाल सड़कों की वजह से रोजाना छिटपुट घटनाएं हो रही हैं।

मैडीकल कॉलेजों में स्टाफ नर्सों की नियुक्ति आउटसोर्स माध्यम से नहीं की जाएगी : सी.एम. सुक्खू

मैडीकल कॉलेजों में स्टाफ नर्सों की नियुक्ति आउटसोर्स माध्यम से नहीं की जाएगी : सी.एम. सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्टीटास्क वर्करों की नियुक्ति अलग नीति के तहत होती है और इन कर्मचारियों के नियमित होने का प्रावधान भी है।

रमनजोत कौर बनी ‘मिस तीज’ और एशमीन कौर ‘मजाजन’

रमनजोत कौर बनी ‘मिस तीज’ और एशमीन कौर ‘मजाजन’

इनर व्हील क्लब खन्ना की सचिव तनुजा सूद व अध्यक्ष वीना गाेयल मुख्यातिथि रहीं, जिनका स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया।

अरवल में सिविल सर्जन पर हमले के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी ठप

अरवल में सिविल सर्जन पर हमले के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी ठप

बिहार के अरवल जिले में चिकित्सा कर्मियों ने रविवार को अस्पताल में हुए सर्जन पर हुए हमले की निंदा करते हुए सुरक्षा और कामकाज को सुधारे जाने का आह्वान किया। अस्पतालों में बढ़ती भयावहता के खिलाफ चिकित्सा कर्मियों ने सरकार को मजबूत कार्रवाई करने की मांग की।