नैनीताल, (हि.स.) भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) के लिए नैनीताल जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। संभावित भू-स्खलन, नदियों-नालों में तेज जलप्रवाह और अन्य आपदा संबंधी जोखिमों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर 10 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
नैनीताल में 10 जुलाई को मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के आधार पर, जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया है। बारिश, बिजली की आशंका तथा भू-स्खलन के जोखिम से निपटने के लिए इस कार्यक्रम की घोषणा की गई।
संबंधित सामग्री
सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष उठाया ड्रेजिंग का मुद्दा
दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेजिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
गुजरात के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
गुजरात के अनेक जिलों में भारी व अतिशयोक्तिवाद बरसात की संभावना जाहिर की गई। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। एसईओसी ने सभी प्रांतों पर कदम उठाने का निर्देश दिया।
चंडीगढ़-पंजाब में अगले 48 घंटों में मॉनसून एक्टिव रहेगा, 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़-पंजाब में अगले 48 घंटों में मॉनसून एक्टिव रहेगा, 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 6.4 mm बारिश रिकॉर्ड की गई।
पंजाब में अगले तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद, 13 जुलाई से फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।