चंडीगढ़, (हि.स.) चंडीगढ़ और पंजाब में लोगों को तेज गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय चंडीगढ़-पंजाब में अगले 48 घंटों में मॉनसून एक्टिव रहेगा, 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 6.4 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शहर का मैक्सिमम टेम्परेचर 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 2.7 डिग्री ज्यादा था। मिनिमम टेम्परेचर 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हवा में मैक्सिमम ह्यूमिडिटी 91 परसेंट तक पहुंच गई। मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, 1 जून से अब तक चंडीगढ़ में 214.2 mm बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो नॉर्मल से 30.6 परसेंट कम है। पंजाब के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां मैक्सिमम टेम्परेचर 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद फिरोजपुर में 37.3 डिग्री और बरनाला में 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, पठानकोट में बारिश से मौसम सुहावना हो गया और वहां राज्य में सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का एवरेज मैक्सिमम टेम्परेचर पिछले दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम होकर नॉर्मल के आसपास ही रहा। मौसम विभाग के सात दिन के फोरकास्ट के मुताबिक, आज नॉर्थ पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। 21 जुलाई को पंजाब के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 21 से 23 जुलाई के बीच चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ में जल्द राहत उम्मीद, बाढ़ की आशंका
चंडीगढ़-पंजाब में अगले 48 घंटों में मॉनसून एक्टिव रहेगा, 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़-पंजाब में अगले 48 घंटों में मॉनसून एक्टिव रहेगा, 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 6.4 mm बारिश रिकॉर्ड की गई।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•