कुशल-क्षेम पूछा, जाना स्वास्थ्य का हाल

लालगढ़ वज्रपात के घायलों से मिले विधायक लक्ष्मीकांत साहू

घटना में एक फुटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई थी और 22 लोग घायल हुए थे।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
लालगढ़ वज्रपात के घायलों से मिले विधायक लक्ष्मीकांत साहू

मेदिनीपुर, 19 सितंबर (हि.स.) : लालगढ़ के कुमारबांध में वज्रपात से घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए शनिवार को झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साहू मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से उनके उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी ली। फोन पर बातचीत में विधायक ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य सभी की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय भाजपा नेता भी अस्पताल में मौजूद रहकर घायलों और उनके परिजनों की सहायता कर रहे हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर शाम विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कुमारबांध में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान अचानक बारिश के बीच वज्रपात हुआ था। घटना में एक फुटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई थी और 22 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया था। विधायक लक्ष्मीकांत साहू ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की।

संबंधित सामग्री

विधायक कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को बांटे स्वास्थ्य कार्ड

विधायक कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को बांटे स्वास्थ्य कार्ड

एम एम एस वाई के तहत पंजाब के 909 सूचीबद्ध अस्पतालों में 2,356 उपचार पैकेज उपलब्ध

आयुष्मान भारत : पेट में पथरी से परेशान आदिवासी युवक का नि:शुल्क ऑप्रेशन

आयुष्मान भारत : पेट में पथरी से परेशान आदिवासी युवक का नि:शुल्क ऑप्रेशन

नगन भगत को उम्मीद है कि हाल ही में हुए आवास योजना के सर्वे के बाद उसे पक्का घर भी मिल सकेगा।

मामा के घर सो रहा था 10 साल का मासूम, सांप के डसने से हुई मौत

मामा के घर सो रहा था 10 साल का मासूम, सांप के डसने से हुई मौत

सुबह उठने के बाद उसने हाथ की एक उंगली में तेज दर्द होने की शिकायत की।

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

महिला खेत में काम कर रही थी कि बारिश और आसमानी बिजली चमकने लगी, जिसने उसे चपेट में ले लिया।

गोराडीह के उत्तरी बहियार में घुसा गंगा का पानी, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

कई मुख्य और लिंक सड़कों पर पानी चढ़ जाने के कारण ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क टूटने की कगार पर है।