झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम में पेश आया हादसा

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

महिला खेत में काम कर रही थी कि बारिश और आसमानी बिजली चमकने लगी, जिसने उसे चपेट में ले लिया।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

झाड़ग्राम, 8 सितंबर (हि. स.) : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम में खेत में काम करने के बाद घर लौट रही एक महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। मृत महिला की पहचान सोमवारी हांसदा (42) के रूप में हुई है। वह नयाग्राम थाना क्षेत्र के गोलाग्राम की निवासी थीं। स्थानीय सूत्रों ने बताया, सोमवारी हांसदा सोमवार देर शाम खेत में काम पूरा कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद देर रात करीब दो बजे महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर नयाग्राम थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। इस घटना से गोलाग्राम सहित आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।