जीर्णोद्धार किए जाने वाला विक्रमशिला पुल

विक्रमशिला पुल का होगा जीर्णोद्धार, 3 महीने आवाजाही रहेगी बंद

29 अगस्त से पैदल यात्रियों का आना-जाना भी होगा बंद

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
विक्रमशिला पुल का होगा जीर्णोद्धार, 3 महीने आवाजाही रहेगी बंद

भागलपुर, 13 अगस्त (हि.स.) : जीर्णोद्धार के चलते विक्रमशिला पुल पर आगामी 3 महीने के लिए आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आगामी 29 अगस्त से वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पर रोक रहेगी। विभाग ने कार्य की गंभीरता को देखते हुए मरम्मत कार्य सितंबर की बजाय अगस्त माह से ही शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत 28 अगस्त की रात से बैरीकेडिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। पुल निर्माण निगम खगड़िया के वरीय परियोजना अभियंता शशिभूषण कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए जरूरी ट्रस ब्रिज और टूटे हिस्से का सुपर स्ट्रक्चर हरियाणा में तैयार किया जा रहा है, जो अगले सप्ताह तक भागलपुर पहुंच जाएगा। सितंबर के पहले हफ्ते में वर्तमान अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर 4 सुपर स्ट्रक्चर, एक्सपेंशन जॉइंट और बेयरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुल पर करीब तीन महीनों तक परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इससे अंग प्रदेश, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आम जनता को राहत देने के लिए मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था (रूट डायवर्जन और फेरी सेवा) तैयार की जा रही है। पथ निर्माण मंत्री, पटना मुख्यालय के वरीय अधिकारी और जिला प्रशासन संयुक्त बैठक कर जल्द ही रूट डायवर्जन की रूपरेखा फाइनल करेंगे। इसकी अग्रिम जानकारी आम जनता को दी जाएगी। गौरतलब है कि गत 3 मई को उक्त पुल के पिल्लर 4 और 5 के बीच का लगभग 34 मीटर लंबा स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया था। इसके बाद यातायात बहाल करने के लिए अस्थायी बेली ब्रिज बनाया गया था, जिससे आए दिन लंबा जाम लग रहा था। अब पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र और तकनीकी टीम के फैसले के बाद पुल के स्थायी सुदृढ़ीकरण का काम युद्ध स्तर पर शुरू होने जा रहा है।
 

संबंधित सामग्री

सांसद ने कुटलैहड़ में लंबित विकास कार्यों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश : वीरेंद्र कंवर

सांसद ने कुटलैहड़ में लंबित विकास कार्यों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश : वीरेंद्र कंवर

सांसद के निर्देशों के बाद लंबित विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।

राहुल गांधी ने देश की विरासत का अपमान किया : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी ने देश की विरासत का अपमान किया : योगी आदित्यनाथ

सी.एम. ने राना बेनी माधव बख्श सिंह सभागार का लोकार्पण करके डाक टिकट भी जारी की।

हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 259 सड़कें बंद, कुल्लू में स्कूल बंद

हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 259 सड़कें बंद, कुल्लू में स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में मानसुन की व्यापक बारिश से जनजातीय जिले किन्नौर सहित कई क्षेत्र प्रभावित हुए। बाढ़ और भूस्खलन के खतरों से सड़के बंद कराए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, 185 सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, 185 सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में अगस्त 9 से 14 तक बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भारी और अत्यधिक बारिश के अलर्ट जारी किए हैं।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ.ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा, सड़क आवागमन निर्विघ्न बनाए रखने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ.ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा, सड़क आवागमन निर्विघ्न बनाए रखने के दिए निर्देश

पंजाब सरकार ने लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर 45,000 किमी सड़कों की निर्माण और उन्नतियों पर काम चल रहा है।