ऊना, 03 सितंबर (हि.स.) : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दिशा की बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अधिकांश मामलों पर अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वीरेंद्र कंवर ने वीरवार को एक बयान में कहा कि कुटलैहड़ की कई मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर ने पहले भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, लेकिन कुछ विकास कार्य अभी अधूरे पड़े हैं। इन्हें जल्द पूरा करवाने के लिए दिशा की बैठक में विशेष रूप से मामला उठाया गया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए करीब 56 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस पर सांसद अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों को 31 अक्टूबर 2026 तक कार्य पूरा करने की समयसीमा निर्धारित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार बंगाणा कॉलेज में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे, लेकिन विभागीय स्तर पर लापरवाही के कारण यह कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अजनोली-कोटला क्षेत्र में रेलवे लाइन के विस्तार के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में आ रही समस्याओं को देखते हुए वहां अंडरपास अथवा फ्लाईओवर बनाने की मांग भी सांसद के समक्ष रखी गई। सांसद अनुराग ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को अंडरपास/फ्लाईओवर के लिए एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि तयूड़ी अंडरपास की खराब सड़क का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया, जिस पर सांसद ने सड़क को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में बढ़ती किडनी और कैंसर संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए थानाकलां में डायलिसिस सेंटर शुरू करने की मांग भी दिशा की बैठक में रखी गई। इस पर सांसद अनुराग ठाकुर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसे जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त लठियाणी-मंदली पुल बनने से मंदली बाजार खत्म हो रहा था जिसे बचाने व रायपुर, ऊना तक सड़क के उचित रखरखाव का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद के निर्देशों के बाद लंबे समय से लंबित इन विकास कार्यों को गति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई
सांसद ने कुटलैहड़ में लंबित विकास कार्यों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश : वीरेंद्र कंवर
सांसद के निर्देशों के बाद लंबित विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
Kutlehard infrastructure projects delays
Udaipur development
construction timelines
health facility projects
road infrastructure
underpass construction
public works progress
संबंधित सामग्री
हिमाचल की दो सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र से 239 करोड़ रुपये मंजूर
हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत सड़क परियोजनाओं के लिए 239.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली है।