दुर्व्यवहार व घर में जबरन प्रवेश करने का आरोप

व्यापारी संघ ने किया बीजापुर बंद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर कलैक्टर विश्वदीप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं

By : Just Click National , Harpreet Singh
व्यापारी संघ ने किया बीजापुर बंद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग

बाजार बंद का दृश्य

बीजापुर, 20 अगस्त (हि.स.) : जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक देवांगन पर लगाए गए कथित दुर्व्यवहार और घर में जबरन प्रवेश के आरोपों को लेकर बीजापुर के व्यापारी संघ ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए गुरुवार को बाजार बंद करके प्रर्दशन किया है। बीजापुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर सोनी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक देवांगन और सी.एम.एच.ओ. कार्यालय के कर्मचारी टांडिया होटल व्यवसायी रामु गुप्ता के घर पहुंचे। आरोप है कि जांच के नाम पर उन्होंने घर में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया तथा घर में मौजूद अकेली महिला के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की। घटना के संबंध में कोतवाली थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। व्यापारी संघ का कहना है कि जब तक संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी है कि पहले बीजापुर मुख्यालय स्तर पर बंद रखा जाएगा और इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को जिला और संभाग स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर कलैक्टर विश्वदीप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार अपर जिला दंडाधिकारी (ए.डी.एम.) सहित दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करेगी। समिति को सभी पक्षों के बयान दर्ज करने, उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों का परीक्षण कर 7 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट कलैक्टर को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक देवांगन पर होटल व्यवसायी रामु गुप्ता के घर पहुंचकर महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है। जिला प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर में सीआरपीएफ सहयोग से आठ नक्सली गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने एक प्रमुख कदम उठाया। इनमें पांच महिलाएँ और तीन पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने अपनी छुपाई छोड़ दी। इनके प्रति 49 लाख रुपये का इनाम देकर उन्हें नई सुरक्षा प्रदान की जाएगी