भारत में रविदास जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' की शुरुआत

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश

बिहार सरकार और भाजपा ने शुक्रवार को पटना में गुरु रविदास की जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ का आयोजन किया।

By : Just Click National , Harpreet Singh
गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश

पटना, (हि.स.) संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनके सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में हुआ। बिहार सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में साधु-संत और प्रदेश के सभी 52 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित साधु-संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। गुरु रविदास के जीवन, दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वाराणसी स्थित गुरु रविदास की जन्मस्थली श्री गोवर्धनपुर से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश रहे। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी 52 जिलाध्यक्षों को ये कलश सौंपे और समरसता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार, कलश रथ के माध्यम से सभी जिलों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके बाद इन्हें गांवों, मंदिरों और संत समाज के बीच ले जाया जाएगा। वहां सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन-कीर्तन, समरसता संकल्प और भंडारे जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतर्राष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

पटना के श्रीकृष्ण मैमोरियल हाल में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र, मोमैंटो, अंगवस्त्र, पुस्तकें एवं 30 हजार रुपए की सम्मान राशि का चैक भी प्रदान किया गया।

विकास की नई राह तलाशने के लिए 19 सांसदों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा

विकास की नई राह तलाशने के लिए 19 सांसदों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा

विदेशी और स्थानीय छात्रों के लिए स्थानों का विस्तार, पर्यटन मार्गों का विकास और विश्वविद्यालय को वैश्विक शिक्षा केंद्र का दर्जा देने की मांग की गई।

भारत की एकता और अखंडता की बुनियाद प्रेम, समानता और आपसी भाईचारा : सैयद शाह

भारत की एकता और अखंडता की बुनियाद प्रेम, समानता और आपसी भाईचारा : सैयद शाह

वह एकता और समन्वय को देश की शक्ति के रूप में देखते हैं और सभी धर्मों के प्रतिनिधियों से आग्रह करते हैं कि एकता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।